Hardoi: मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।
मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना सुरसा व थाना हरपालपुर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
हरदोई जनपद में को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना सुरसा व थाना हरपालपुर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम सेमरा स्थित राहुल सांकृत्यायन एण्ड भगत सिंह श्रमिक विद्यालय, साण्डी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, बालकों एवं बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा, कांस्टेबल विपिन कुमार एवं शिवम कुमार ने महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090, 112, 1076, 1098, 102, 101, 108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930—की जानकारी दी। साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया और महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं, जिन पर सभी ने संतोष व्यक्त किया।
इसी क्रम में थाना हरपालपुर क्षेत्र में महिला आरक्षी आशा सिंह एवं संध्या कुमारी द्वारा भी महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कस्बा बेनीगंज के मोहल्ला चमारन टोला में मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को एकत्रित कर पंपलेट वितरित किए गए तथा हेल्पलाइन नंबरों—112, 1090, 1930, 181, 108, 102—की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छोटी बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया और आत्मरक्षा के उपायों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल अरुण कुमार पांडेय एवं महिला आरक्षी पुष्पा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









