Hardoi: हरदोई में भाजपा का ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ तेज, जनसंवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी। 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत पिहानी ग्रामीण मण्डल

Apr 11, 2026 - 16:41
48 Views
Hardoi: हरदोई में भाजपा का ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ तेज, जनसंवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी। 
हरदोई में भाजपा का ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ तेज, जनसंवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी। 

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत पिहानी ग्रामीण मण्डल के ग्राम पतौन में जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं अवध क्षेत्र अनु मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने ग्राम भरिगवां में क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पीके वर्मा ने ग्राम पतौन स्थित बाबा ब्रम्हदेव स्थान पर दर्शन-पूजन कर श्रमदान भी किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश गुप्ता, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम राठौर, ग्राम प्रधान रघुवीर, मोहम्मद जैदी, तहसीम, राजीव सिंह सहित मण्डल कार्यसमिति सदस्य हर्ष द्विवेदी, मंच संचालक मोहित तिवारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम भरिगवां में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow