जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई 15वें वित्त, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 15वें वित्त, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 15वें वित्त, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति, प्राप्त धनराशि एवं उसके सापेक्ष कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शासनादेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
केंद्रीय वित्त से संबंधित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता संबंधी परिसंपत्तियों तथा ग्रामों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूहों के गठन, समूहों को वित्तीय सहायता, आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के हुई क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीसी नरेगा, समस्त बीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- अतरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
What's Your Reaction?




