Hardoi: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ
समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद हरदोई में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ जिलाधिकारी
Hardoi: समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद हरदोई में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा सी०एस०एन०पी०जी० कॉलेज, हरदोई में दीप प्रज्जवलन कर किया गया, इसके साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत अध्ययन करने वाले अन्तिम रूप से परीक्षा में चयनित छात्र मीना तिवारी (एस०आई०), अमित कुमार (एस०आई०), आकाश (लोको पायलट) को जिलाधिकारी द्वारा शील्ड प्रदान करते हुए अनुशासन, समर्पित भाव से अध्ययन करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए पुरस्कृत किया।
यू०पी०एस०सी०/पी०सी०एस०, नीट, जेईई, एस०एस०सी० में सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा में सफलता के पंच लक्षण ष्काक चेष्टा वको ध्यानम्, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणमष् उदाहरण के माध्यम से टिप्स देते हुए उत्साहवर्द्धन भी किया जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, प्रभावी अध्ययन पद्धति और नियमित अभ्यास के महत्व पर विस्तृत मार्ग दर्शन दिया गया साथ ही परीक्षा के तैयारी के दौरान कठिनाइयो और उनके सामाधान के सम्बन्ध में जानाकरी दी गयी।
इसके उपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) निधि वर्मा द्वारा परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का गहन अध्ययनन, परीक्षा पैटर्न की समझ और नियमित मॉक टेस्ट देने को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया इसके साथ ही छात्र/छात्राओं को किस तरह से तैयारी के दौरान अपने समय का मैनेजमेण्ट करते हुए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के तरीको पर चर्चा किया अन्त में प्राचार्य, कौशलेन्द्र कुमार सिहं, सी०एस०एन०पी०जी० कॉलेज, हरदोई द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को परीक्षा के दौरान वर्तमान समय में प्रश्नपत्रों से सम्बन्धित चुनौतियो के रणनीति पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Also Read- दो मासूम बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई विवाहिता, ₹30 हजार नकद और जेवर भी ले गई
What's Your Reaction?




