डीएम अनुनय झा ने प्राथमिक विद्यालय कंथाथोक का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी

जिलाधिकारी अनुनय झा ने टडियावां विकास खण्ड के अन्तर्गत गोद लिये गये प्राथमिक विद्यालय कंथाथोक का आकस्मिक

Jul 16, 2026 - 21:13
24 Views
डीएम अनुनय झा ने प्राथमिक विद्यालय कंथाथोक का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी
डीएम अनुनय झा ने प्राथमिक विद्यालय कंथाथोक का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने टडियावां विकास खण्ड के अन्तर्गत गोद लिये गये प्राथमिक विद्यालय कंथाथोक का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने और सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अनुनय झा सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधार और हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन रोकने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow