सवायजपुर विधायक रानू ने अनंगपुर संविलियन विद्यालय के सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण

सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने विकास खंड भरखनी के ग्राम अनंगपुर स्थित संविलियन विद्यालय

Jul 16, 2026 - 20:56
51 Views
सवायजपुर विधायक रानू ने अनंगपुर संविलियन विद्यालय के सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण
सवायजपुर विधायक रानू ने अनंगपुर संविलियन विद्यालय के सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण

भरखनी (हरदोई)। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने विकास खंड भरखनी के ग्राम अनंगपुर स्थित संविलियन विद्यालय में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए गए विद्यालय के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक रानू ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कायाकल्प योजना के माध्यम से विद्यालयों का स्वरूप बदल रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया और उनसे आत्मीय संवाद कर शिक्षा, भोजन व्यवस्था एवं विद्यालय की सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों ने भी विधायक का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अशोक द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रमुख संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी', निवर्तमान जिला मंत्री वागीश सिंह राठौड़, ग्राम प्रधान जयराम सिंह, क्षेत्र के प्रधानगण, अभिभावक, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read- हरदोई नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी, 2026-27 की निविदाएं व कई योजनाएं सर्वसम्मति से मंजूर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow