हरदोई नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी, 2026-27 की निविदाएं व कई योजनाएं सर्वसम्मति से मंजूर

नगर पालिका परिषद हरदोई की साधारण बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' की अध्यक्षता में नगर

Jul 15, 2026 - 18:57
40 Views
हरदोई नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी, 2026-27 की निविदाएं व कई योजनाएं सर्वसम्मति से मंजूर
हरदोई नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी, 2026-27 की निविदाएं व कई योजनाएं सर्वसम्मति से मंजूर

हरदोई। नगर पालिका परिषद हरदोई की साधारण बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' की अध्यक्षता में नगर पालिका कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सभासदों एवं नामित सदस्यों की उपस्थिति में नगर के विकास, विभिन्न योजनाओं और वित्तीय प्रस्तावों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में सभासदों ने सितंबर 2025 से जून 2026 तक के आय-व्यय का अनुमोदन किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की सभी निविदाओं एवं ठेकों को मंजूरी देते हुए आगे की कार्रवाई के लिए अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह को अधिकृत किया गया। बैठक में शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, नवयुग पालिका योजना, वंदन योजना, जलनिकासी योजना, उपवन योजना तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत एमआरएफ (MRF) सेंटर निर्माण के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

नगर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सभासदों से प्राप्त प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। तय किया गया कि शासन से धन आवंटन प्राप्त होने के बाद विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए भी अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया। बैठक में नागरिकों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर सीमा के लिए एक छोटा शव वाहन तथा शव संरक्षण हेतु डीप फ्रीजर खरीदने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' ने नगर के विकास कार्यों में सहयोग के लिए आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। वहीं अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सभासदों के अलावा पालिका के अवर अभियंता अमित गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार शुक्ला, लेखाकार विद्याभूषण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Also Click : दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow