दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तार
पुलिस ने दहेज अधिनियम और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झबीरन गांव निवासी पति विनीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वह तभी से फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने विनीत को गांव से ही गिरफ्तार किया।
देवबंद। दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पति विनीत को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जांच अधिकारी डैनी कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को सहारनपुर के न्यू गोपाल नगर नुमाइश कैंप निवासी कंवरपाल त्यागी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटी वैशाली त्यागी को उसके ससुरालिए लगातार शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे तंग आकर वैशाली ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।
पुलिस ने दहेज अधिनियम और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झबीरन गांव निवासी पति विनीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वह तभी से फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने विनीत को गांव से ही गिरफ्तार किया। डैनी कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं, इसी चौकी क्षेत्र की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के मामले में शिव विहार निवासी तुषार, गणेशपुरम कॉलोनी निवासी आयुष व तल्हेड़ी चुंगी निवासी सुफियान को गिरफ्तार किया है।
Also Click : Hardoi News: इनर व्हील क्लब हरदोई डीओडी का 11वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, सोनिया मिश्रा बनीं नई अध्यक्ष
What's Your Reaction?




