कांवड़ मार्ग पर मांस व मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग

पंडित सतेंद्र शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और आपसी सौहार्द का पर्व है

By INA News Desk
Jul 13, 2026 - 23:10
51 Views
कांवड़ मार्ग पर मांस व मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग
कांवड़ मार्ग पर मांस व मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग

देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कांवड़ मार्ग पर स्थित मांस एवं मदिरा की दुकानों को यात्रा अवधि में पूर्ण रूप से बंद रखने की मांग की है। 
सोमवार को जारी बयान में पंडित सतेंद्र शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और आपसी सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और आवश्यक सुविधाओं के लिए व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Also Click : Hardoi News: इनर व्हील क्लब हरदोई डीओडी का 11वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, सोनिया मिश्रा बनीं नई अध्यक्ष

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow