बदल रही बेसिक शिक्षा की तस्वीर: विधायक रानू ने किया सौंदर्यीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्लौर का लोकार्पण

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में गुणवत्ता एवं आकर्षक शैक्षिक वातावरण विकसित करने की दिशा में एक और

By INA News Desk
Jul 16, 2026 - 20:42
32 Views
बदल रही बेसिक शिक्षा की तस्वीर: विधायक रानू ने किया सौंदर्यीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्लौर का लोकार्पण
बदल रही बेसिक शिक्षा की तस्वीर: विधायक रानू ने किया सौंदर्यीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्लौर का लोकार्पण

सांडी (हरदोई)। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में गुणवत्ता एवं आकर्षक शैक्षिक वातावरण विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विकास खंड सांडी के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्लौर में कराए गए व्यापक सौंदर्यीकरण कार्य के उपरांत विद्यालय का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि   विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख सांडीअनिल राजपूत व खंड विकास अधिकारी सांडी अस्मिता सेन ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर  सौन्दर्यीकृत विद्यालय के  लोकार्पण के साथ ही  आर  सी  सी सेंटर व खेल मैदान के शिलापट का अनावरण किया l एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत मुख्य अतिथि  रानू व विशिष्ट राजपूत द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया l

साँस्कृतिक कार्यक्रम का  शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख  अनिल राजपूत  ने  दीप प्रज्वलन व मां शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया l सरस्वती वंदना उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडी किला  व स्वागत गीत प्राथमिक विद्यालय  बमटापुर
 खास के बच्चों द्वारा किया गया l विद्यालय परिसर को आकर्षक रंग-रोगन, शैक्षिक दीवार लेखन, मनमोहक चित्रों, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कक्षाओं तथा बच्चों के अनुकूल वातावरण से सुसज्जित किया गया l इस अवसर पर विधायक माधवेंद्र  प्रताप सिंह 'रानू' ने कहा कि "बेसिक शिक्षा की दशा और दिशा बदल रही है। आज सरकारी विद्यालय भी निजी विद्यालयों की तरह आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वातावरण से युक्त हो रहे हैं, जिससे बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ रही है।"

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के सौंदर्यीकरण की सराहना करते हुए इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन अजीत शुक्ल ने किया l प्रधान प्रतिनिधि  संजय सिंह ने आभार व्यक्त किया l

कार्यक्रम में  खंड शिक्षा अधिकारी सांडी डा. सुनील कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, एडीओ पंचायत श्रीश कुमार, एपीओ मनरेगा सुरेंद्र कुमार, डीसी  निर्माण बृज भूषण  मिश्र, डीसी बालिका शिक्षा संतोष कुमार, एआरपी आदर्श अवस्थी, शेरपाल,राम बरन, दीपांशु सिंह, प्रधान विनोद सिंह, शिवनाथ वर्मा, संतोष यादव, श्रीपाल  वर्मा, बीडीसी सुनील, शिक्षक मो. सारिक , दुर्गेश तिवारी,अमन श्रीवास्तव,प्रशांत द्विवेदी,ज्ञानेंद्र सिंह, नीलम देवी,प्रांजुल तिवारी ,आलोक राजपूत ,सुधाकर ,पुष्पेंद्र शुक्लाशुभा वर्मा ,राखी श्रीवास्तव,अनुराग तिवारी,नवनीत कुमार आदि रहेl

Also Read- सपा अध्यक्ष भी भगवा पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow