Hardoi: भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की डीएम अनुनय झा ने की समीक्षा, किसानों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन

By INA News Desk
Aug 4, 2026 - 17:06
32 Views
Hardoi: भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की डीएम अनुनय झा ने की समीक्षा, किसानों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की डीएम अनुनय झा ने की समीक्षा, किसानों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्राप्त प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से गत वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने खेत तालाब योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्जिनल बांध एवं पेरिफेरल बांध से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि इन बाधों पर वृक्षारोपण कराया जाये तथा कराए गए वृक्षारोपण कार्यों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराये जाये।

जिलाधिकारी ने समतलीकरण कार्यों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि जिन विकास खंडों में अभी तक समतलीकरण अथवा अन्य भूमि एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य नहीं कराए गए हैं, वहाँ चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कराकर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाएँ। उन्होंने विभाग द्वारा कराए गए सभी कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उपनिदेशक कृषि, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इन्द्रसेन नाथ, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय डॉ0 निधि राठौर तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Kejriwal On Bihar Student Protest: "क्या छात्र आतंकवादी हैं?" AK-47 विवाद पर अरविंद केजरीवाल का BJP पर जोरदार हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement