अतरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरौली-संडीला मार्ग पर बुधवार शाम 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोड़वा पट्टी पुलिया

Jul 16, 2026 - 16:50
45 Views
अतरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
अतरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

अतरौली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरौली-संडीला मार्ग पर बुधवार शाम 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोड़वा पट्टी पुलिया के पास एक पिकअप और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के लालपुर बंजरा (मजरा घेरवा) निवासी ब्रजेश (32 वर्ष) पुत्र मूलचंद्र के रूप में हुई है। मृतक के पिता मूलचंद्र ने बताया कि ब्रजेश मुंबई जाने के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराने गया था। उसे 16 जुलाई को लखनऊ से रात 10:30 बजे लोकमान्य तिलक ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन घर लौटते समय यह हादसा हो गया।ब्रजेश अपने पीछे पत्नी राधिका और एक वर्षीय पुत्री अनन्या को छोड़ गए हैं। वह अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। युवक का शव देखकर परिजन बदहवास हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही अतरौली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- हरदोई में आगामी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज, डीआईओएस ने दिए बेहतर आयोजन के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow