हरदोई में राजमिस्त्री की मौत: हाईटेंशन लाइन के पास काम कराने का आरोप, मकान मालिक पिता-पुत्र पर FIR दर्ज
एक राजमिस्त्री की मौत के मामले में मकान मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ कोतवाली शहर में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक
हरदोई: एक राजमिस्त्री की मौत के मामले में मकान मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ कोतवाली शहर में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के परिजनों ने उन पर काम के दौरान लापरवाही बरतने और जानबूझकर खतरनाक स्थिति में काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के भगवानपुरवा निवासी राकेश से संबंधित है, जो शहर के सर्कुलर रोड स्थित नारायण धाम के पास रहने वाले रामू गुप्ता और उनके पिता मदनपाल गुप्ता के घर पर पिछले 15 दिनों से राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। मृतक के भाई हरिनाम का आरोप है कि जब राकेश ने अपनी मजदूरी मांगी, तो पिता-पुत्र ने पैसे रोकने की धमकी दी और काम पूरा करने का दबाव बनाया।परिजनों के अनुसार, कार्यस्थल के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को देखकर राकेश ने वहां काम करने से मना कर दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बात नहीं मानी और उसे डरा-धमकाकर उसी खतरनाक जगह पर काम करने के लिए मजबूर किया। इसी दबाव के कारण 17 जून की दोपहर करीब 3 बजे राकेश हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि झुलसने के बाद आरोपी पिता-पुत्र उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। उसे वहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक इलाज के बाद 5 जुलाई को राकेश की मौत हो गई।हादसे के लगभग एक महीने और मौत के 10 दिन बाद, 15 जुलाई की शाम 6:29 बजे आरोपियों के खिलाफ कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित परिवार ने राकेश का अस्पताल में रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो बयान भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें उसने अपनी आपबीती बताई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पिता-पुत्र पर लापरवाही के कारण मृत्यु होने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?




