Hardoi: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आरोपी को 7 वर्ष की सजा, 1.22 लाख का जुर्माना।

हरदोई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के चलते एक महत्वपूर्ण

Apr 11, 2026 - 16:49
48 Views
Hardoi: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आरोपी को 7 वर्ष की सजा, 1.22 लाख का जुर्माना।

हरदोई। हरदोई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के चलते एक महत्वपूर्ण मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना संडीला क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 102/11, धारा 304/34/308/278/284/285/287 IPC के मामले में सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय एडीजे-1 हरदोई ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव पुत्र वीरेन्द्र लाल श्रीवास्तव को दोषी करार दिया।न्यायालय ने आरोपी को 7 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 1,22,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मानवेन्द्र सिंह तथा पैरोकार कांस्टेबल विशाल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय से यह सजा सुनिश्चित हो सकी।

हरदोई पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गंभीर मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना और मजबूत पैरवी की जा रही है, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

Also Read - Hardoi : हरदोई पुलिस ने प्रेम विवाद में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow