Hardoi : हरदोई पुलिस ने प्रेम विवाद में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया
पूछताछ में पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच अच्छी दोस्ती थी। मृतक की फुफेरी बहन आरोपियों में से एक के साथ काफी समय से प्रेम संबंध में थी। अभय प्रताप इसे पसंद नहीं करता था। सभी घूमने निकले
मझिला थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से मृत युवक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पीड़िता संध्या सिंह ने थाने में शिकायत दी थी कि उनके बेटे अभय प्रताप को आरोपी लोग अपने साथ फर्रुखाबाद जिले ले गए थे। वहां उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आशीष सिंह उर्फ हवलदार, धीरज सिंह और भंवर पाल सिंह उर्फ मुले को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच अच्छी दोस्ती थी। मृतक की फुफेरी बहन आरोपियों में से एक के साथ काफी समय से प्रेम संबंध में थी। अभय प्रताप इसे पसंद नहीं करता था। सभी घूमने निकले थे। वहां शराब पीने के बाद आरोपियों ने अभय को पुल के नीचे रामगंगा नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस टीम ने चटिया पुल के पास रात में इन्हें पकड़ा। जांच अभी चल रही है।
Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
What's Your Reaction?









