रूपापुर चीनी मिल ने 300 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर
रूपापुर चीनी मिल ने कृषक सम्मान समारोह आयोजित कर 300 प्रगतिशील गन्ना किसानों को सम्मानित किया। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक पद्धति और मशीनीकरण पर बल दिया।
हरदोई जनपद के रूपापुर स्थित डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की चीनी इकाई द्वारा भव्य कृषक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
समारोह में कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश मानेपाटिल, गन्ना विकास परिषद रूपापुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुभाष चंद्र एवं गन्ना समिति रूपापुर के सचिव महेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही

चीनी मिल के इकाई प्रमुख संजीव कुमार तोमर ने कहा कि मिल क्षेत्र के किसानों की खुशहाली और गन्ने की खेती को निरंतर लाभकारी बनाए रखना मिल प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है
उप इकाई प्रमुख अली आरजू जैदी ने खेत की तैयारी और बीज शोधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों के अनुरूप प्रजातियों के चयन की जानकारी दी
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित किसानों को समय पर बुवाई, कीट नियंत्रण और गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया
What's Your Reaction?

