हरदोई को मिली सबसे युवा IAS सीडीओ- नेहा ब्याडवाल को हरदोई की कमान, सान्या छावड़ा का कानपुर तबादला। 

जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छावड़ा का तबादला कानपुर कर दिया गया है। उनकी

May 4, 2026 - 00:57
547 Views
हरदोई को मिली सबसे युवा IAS सीडीओ- नेहा ब्याडवाल को हरदोई की कमान, सान्या छावड़ा का कानपुर तबादला। 
सीडीओ- नेहा ब्याडवाल , सान्या छावड़ा

हरदोई। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छावड़ा का तबादला कानपुर (अपर आयुक्त, राज्य कर कानपुर प्रथम) कर दिया गया है। उनकी जगह युवा आईएएस अधिकारी नेहा नेहा ब्याडवाल को हरदोई का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।

नेहा ब्याडवाल देश की सबसे युवा आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने महज 22 वर्ष की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। अब हरदोई की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे जिले के विकास कार्यों में नई गति और नवाचार की उम्मीद की जा रही है।

वहीं, सान्या छावड़ा के कार्यकाल को प्रभावी और परिणामकारी माना गया। उनके नेतृत्व में कई विकास योजनाओं को गति मिली और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता देखने को मिली। अब उनके कानपुर तबादले के बाद वहां भी उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

नई सीडीओ नेहा ब्याडवाल के सामने हरदोई में विकास योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

Also Read- Hardoi: परिवहन प्राधिकरण की अहम बैठक 14 मई को, परमिट व नीतिगत मामलों पर होगा निर्णय- एआरटीओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow