Saharanpur: पश्चिम प्रदेश की मांग तेज, बचीटी बैठक में बड़े आंदोलन का ऐलान। 

तल्हेड़ी बुजुर्ग: निकटवर्ती ग्राम बचीटी में आयोजित पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण

May 4, 2026 - 10:44
31 Views
Saharanpur: पश्चिम प्रदेश की मांग तेज, बचीटी बैठक में बड़े आंदोलन का ऐलान। 
पश्चिम प्रदेश की मांग तेज, बचीटी बैठक में बड़े आंदोलन का ऐलान। 

सहारनपुर। तल्हेड़ी बुजुर्ग निकटवर्ती ग्राम बचीटी में आयोजित पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन वर्मा के नेता भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए बड़े आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है और अलग राज्य बनने तक संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों की लगातार उपेक्षा की गई है, जिसे अब यहां की 8 करोड़ जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे अधिक राजस्व देने के बावजूद शिक्षा, चिकित्सा और बड़े संस्थानों से वंचित है, जबकि पूर्वांचल में एम्स, आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी जैसे संस्थान स्थापित किए गए हैं।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 45 वर्षों से हाईकोर्ट बेंच की मांग भी लंबित है, जो क्षेत्र की अनदेखी का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है और इसका संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा, इसलिए इसे चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का गठन समय की मांग है। उन्होंने दावा किया कि अलग राज्य बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजधानी, हाईकोर्ट, बेहतर कानून व्यवस्था, युवाओं को सरकारी नौकरियां, किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य तथा गन्ना किसानों को ₹700 प्रति कुंतल मूल्य और नकद भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता इश्तियाक त्यागी ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव मोहम्मद मुखिया त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम की जनता अब इस आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है और गांव-गांव जाकर जनसमर्थन जुटाया जाएगा। बैठक में रिशिपाल गुर्जर, महबूब हसन, हाजी मन्नान त्यागी, शरीफ अहमद, सलीम अहमद, मुस्ताक अली, शमशेर, मोहम्मद इनायत, एहतेशाम, कंवरपाल सिंह, उस्मान त्यागी, मोहम्मद जाहिद, इस्लाम त्यागी, अफजल, अमजद, मोहम्मद नासिर, शाहिद, एहसान त्यागी, गालिब त्यागी, नफीस त्यागी, नाजिम त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Also Read- मऊ कोर्ट की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow