देवबन्द में पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर का जोरदार स्वागत, स्मार्ट कॉलोनी में कराया विद्युतीकरण।

नगर की स्मार्ट कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान होने पर कॉलोनीवासियों ने

By INA News Desk
May 4, 2026 - 10:49
32 Views
देवबन्द में पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर का जोरदार स्वागत, स्मार्ट कॉलोनी में कराया विद्युतीकरण।
देवबन्द में पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर का जोरदार स्वागत, स्मार्ट कॉलोनी में कराया विद्युतीकरण।
  • पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर बन रही मुस्लिम समुदाय की आवाज़
  • सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय खिल सकता है कोई बडा राजनीतिक गुल
  • पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर बोली जाति धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर सबका मेरे द्वार पर स्वागत

देवबन्द: नगर की स्मार्ट कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान होने पर कॉलोनीवासियों ने पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर का जोरदार स्वागत किया। कॉलोनी में विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद तथा गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दिलशाद गौड़ सहित कई सपाई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और वे हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी दल विशेष के लिए नहीं बल्कि जनता के हित में किए जाते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि शशिबाला पुंडीर लगातार जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करा रही हैं, जिससे आमजन में उनका विश्वास लगातार बढ़ रहा है। कई लोगों ने उन्हें मुसलमानों की आवाज बनकर उभरती नेता भी बताया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र को आवश्यकता है, जो बिना भेदभाव जनता की समस्याओं का समाधान करें। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow