Deoband: पूर्व सभासद आकिल चौधरी सैकड़ों समर्थकों संग लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल। 

नगर की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब पूर्व सभासद आकिल चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोक

May 4, 2026 - 10:53
42 Views
Deoband: पूर्व सभासद आकिल चौधरी सैकड़ों समर्थकों संग लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल। 
पूर्व सभासद आकिल चौधरी सैकड़ों समर्थकों संग लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल। 

देवबंद: नगर की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब पूर्व सभासद आकिल चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए। उनके पार्टी में शामिल होने से देवबंद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आकिल चौधरी के लोजपा में शामिल होने को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सेकुलरिज्म के नाम पर राजनीति करने वाले दलों के पारंपरिक वोट बैंक में इससे सेंध लग सकती है।

आकिल चौधरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी रही है। उनके पिता स्वर्गीय राशिद चौधरी कई बार नगरपालिका सभासद रहे और चेयरमैन पद का चुनाव भी लड़ चुके थे।
आकिल चौधरी एक बड़े किसान होने के साथ-साथ सफल व्यापारी भी माने जाते हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और जनसंपर्क को देखते हुए माना जा रहा है कि वह देवबंद में लोक जनशक्ति पार्टी के लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं।
उनके समर्थकों ने पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि आकिल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में नई राजनीतिक दिशा देखने को मिलेगी।

Also Read- केजरीवाल खुद को वकील, गवाह और जज समझने की भूल न करें, सीएम रेखा गुप्ता ने संवैधानिक संस्थाओं के अपमान पर जताई कड़ी आपत्ति।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow