Deoband: मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग पर सियासत तेज, माजिद अली का मनोज चौधरी पर तीखा हमला। 

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं पूर्व विधायक मनोज चौधरी द्वारा शैखुल हिन्द मौलाना महमूदुल हसन मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर

Apr 16, 2026 - 10:33
35 Views
Deoband: मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग पर सियासत तेज, माजिद अली का मनोज चौधरी पर तीखा हमला। 
मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग पर सियासत तेज, माजिद अली का मनोज चौधरी पर तीखा हमला। 

देवबंद: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं पूर्व विधायक मनोज चौधरी द्वारा शैखुल हिन्द मौलाना महमूदुल हसन मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर राजा मिहिर भोज के नाम पर रखने की मांग को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस बयान पर अब पार्टी के अंदर से ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति माजिद अली ने मनोज चौधरी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार के बयान उनकी मानसिकता को उजागर करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज चौधरी भले ही सपा में हों, लेकिन उनकी सोच भारतीय जनता पार्टी जैसी प्रतीत होती है।

 माजिद अली ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग के नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज के होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजा मिहिर भोज का पूरा सम्मान करते हैं और सरकार यदि उनके नाम पर नए स्कूल, कॉलेज या मेडिकल संस्थान स्थापित करती है, तो वे उसका समर्थन करेंगे।

हालांकि, उन्होंने नाम बदलने की परंपरा को गलत बताते हुए कहा कि पहले से स्थापित संस्थानों के नाम बदलना उचित नहीं है। इससे समाज में अनावश्यक विवाद और विभाजन की स्थिति पैदा होती है। इस मुद्दे को लेकर अब सियासी घमासान तेज होने के आसार हैं, जहां एक ओर नाम परिवर्तन की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया जा रहा है।

Also Read- Lucknow : झांसी में बनेगा 100 बेड का कैंसर अस्पताल,, झांसी-चित्रकूट मण्डल में चला व्यापक निरीक्षण अभियान, सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow