Deoband: बसेड़ा में हाईवे पर पथमार्ग का निर्माण कराने और आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर भाकियू संघर्ष ने किया प्रदर्शन। 

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने जनहित व किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार नारेबाजी करते

Mar 31, 2026 - 11:56
45 Views
Deoband: बसेड़ा में हाईवे पर पथमार्ग का निर्माण कराने और आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर भाकियू संघर्ष ने किया प्रदर्शन। 
बसेड़ा में हाईवे पर पथमार्ग का निर्माण कराने और आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर भाकियू संघर्ष ने किया प्रदर्शन। 

देवबन्द: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने जनहित व किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमर त्यागी ने कहा उनका संगठन किसानों मजदूरों व छात्र हितों के लिए लगातार प्रयासरत हैं उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को देते हुए उन्होंने बताया कि स्टेट हाईवे स्थित गांव बसेड़ा में बस स्टैंड पर पैराणिक शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं तथा प्राथमिक विद्यालय में आने वाले बच्चों के लिए हाईवे पर दुर्घटना से बचने के लिए पथ मार्ग का निर्माण कराए जाने और बसेड़ा निवासी किसान कुलदीप की जमीन पैमाईश में कम पाई गई जमीन को पूरा कराने की मांग की है।

साथ ही रसूलपुर टांक निवासी किसान राजेंद्र के साथ हुई मारपीट तथा पहाड़पुर मारपीट प्रकरण में क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिसपर सीओ ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्यागी ने बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की। संचालन करते हुए कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष जयेंद्र शर्मा ने हरसंभव संगठन व कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान प्रतिनिधि रॉबिन त्यागी, नौशाद चेयरमैन, मीडिया प्रभारी इख़लाक, राकेश पहलवान, लियाकत अली, रमीज गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु बर्मन, विपिन मिस्त्री, रियाज सूफी, अशोक कुमार, अजब सिंह, सोनू त्यागी, चंदन सिंह, कुलदीप सैनी, जावेद अली व आकाश कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- भारत के नए 'विमानन युग' का सूत्रपात: प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow