Saharanpur: तीतरों हत्याकांड में बड़ा फैसला- तीन दोषियों को उम्रकैद, साढ़े तीन लाख जुर्माना। 

एसएसपी के निर्देशन में मजबूत पैरवी का असर-महिला की हत्या के आरोपी आसिफ, आमिर और नवाजिश को अदालत ने ठहराया दोषी

Mar 31, 2026 - 12:01
 0  7
Saharanpur: तीतरों हत्याकांड में बड़ा फैसला- तीन दोषियों को उम्रकैद, साढ़े तीन लाख जुर्माना। 
तीतरों हत्याकांड में बड़ा फैसला- तीन दोषियों को उम्रकैद, साढ़े तीन लाख जुर्माना। 

सहारनपुर: जनपद के थाना तीतरों क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे-01) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास व आर्थिक दंड से दंडित किया है-यह मामला वर्ष 2018 का है, जब वादी शोएब की माता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत इस केस को चिन्हित कर मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार प्रभावी पैरवी की गई न्यायालय ने अभियुक्त आसिफ, आमिर और नवाजिश को दोषी पाते हुए उम्रकैद व कुल 3 लाख 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है साथ ही मुख्य आरोपी आसिफ को अवैध तमंचा बरामदगी के मामले में 3 वर्ष का अतिरिक्त कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया-इस मामले में शासकीय अधिवक्ता राजवीर सिंह, विवेचक निरीक्षक विनोद कुमार सिंह और पैरोकार कांस्टेबल आजाद सिंह की अहम भूमिका रही है। 

Also Read- इजरायल और अमेरिका का ईरान पर भीषण हवाई हमला: रणनीतिक ठिकाने तबाह, 20 की मौत के बाद तेहरान में हड़कंप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।