Hardoi: 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट टीमों को किया गया सम्मानित। 

जनपद स्तर पर “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों

Mar 30, 2026 - 08:39
89 Views
Hardoi: 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट टीमों को किया गया सम्मानित। 
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट टीमों को किया गया सम्मानित। 

हरदोई: जनपद स्तर पर “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं प्रारंभिक गणितीय दक्षता (FLN) को बढ़ावा देने के लिए पूर्व-प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण करना रहा।

कार्यक्रम में बताया गया कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें 5 से 6 वर्ष के बाल वाटिका एवं कक्षा 1-2 के छात्र शामिल हैं। समुदाय के बीच पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से यह उत्सव आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रत्येक विकासखंड से उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। चयनित टीम में नोडल शिक्षक, नोडल संकुल शिक्षक, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षामित्र एवं ईसीसीई एजुकेटर शामिल रहे।

कार्यक्रम में आदर्श बालवाटिका मॉडल और विकासखंड बावन के तत्योंरा क्षेत्र के लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न शिक्षण-सामग्री (TLM) की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

उद्घाटन भाषण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्री-प्राइमरी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से समुदाय को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराई गई शिक्षण सामग्री—खिलौने, टीएलएम, वंडर बॉक्स, स्टेशनरी और लर्निंग कॉर्नर—की जानकारी भी दी। साथ ही 3 से 6 वर्ष के बच्चों के सीखने में माताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने निपुण भारत मिशन और नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पूर्व-प्राथमिक एवं बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक विभाग द्वारा किए गए कार्यों का भी विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Also Read- हरदोई में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: शाहाबाद में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया HPV टीकाकरण का शुभारम्भ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow