हरदोई में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ का गठन,: डॉक्टर जावेद खान बने जिलाध्यक्ष, डॉक्टर रामलखन महामंत्री
हरदोई सीएमओ कार्यालय में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन। डॉक्टर जावेद खान अध्यक्ष और डॉक्टर रामलखन महामंत्री चुने गए।
हरदोई। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करते हुए संघ की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत टीबी विभाग में पदस्थ डॉक्टर जावेद खान को निर्विरोध जिला अध्यक्ष तथा आरबीएसके टड़ियावां के डॉक्टर रामलखन गुप्ता (अनुज) को जिला महामंत्री चुना गया।
सभागार में आयोजित चुनावी प्रक्रिया में सर्वप्रथम ब्लॉक स्तर से आए एनएचएम कर्मियों द्वारा अपनी ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसके पश्चात ब्लॉक प्रतिनिधियों की पूर्ण सहमति से जिला स्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। संपूर्ण चुनावी कार्यवाही मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता और पीएमएस संवर्ग संघ के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और संविदा कर्मचारियों ने चयन प्रक्रिया पर अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर नवगठित कार्यकारिणी को पूर्ण समर्थन दिया।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वकील अहमद, अनुरुद्ध मिश्रा, आशीष वर्मा और मनोज तिवारी को चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर जुबेर चौधरी, डॉक्टर रघुनाथ अग्निहोत्री, नैनिश पटेल, सौरभ श्रीवास्तव, अनुराग मोहन वर्मा और नीरज गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है। संगठन मंत्री पद पर मिलेंद्र सेन तथा महिला संगठन मंत्री पद पर रूबी को चुना गया। इसके अतिरिक्त डॉक्टर सोनिया अली और आशीष बाजपेयी को प्रवक्ता, सपना को महिला प्रवक्ता, सुमित शुक्ला को उप प्रवक्ता तथा मोहम्मद खालिद (शानू) को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में अभिषेक को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद रफी खान को लेखाकार, जबकि आशीष वर्मा, रोहित पाण्डेय व मुन्नूलाल को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। उप जिलामंत्री पद पर सौरभ तिवारी, अन्नू भारद्वाज और अनुग्रह शक्ति भारद्वाज को शामिल किया गया है। सलाहकार मंडल में डॉक्टर सीबी सिंह, डॉक्टर अपूर्व अवस्थी, संरक्षक के रूप में डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रवीण दीक्षित, सुजीत कुमार, आशीष श्रीवास्तव व शिव कुमार को दायित्व दिया गया है। अनूप मिश्रा और मनोज शुक्ला को आयोजक तथा हर्षित, स्नेहलता, अमृता मिश्रा व सचिन मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों के हितों, अधिकारों और सुरक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?







