Hathras News: आयुष्मान और जीरो पॉवर्टी कार्ड बनाने में लाएं तेजी, सीएमओ ने सासनी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान और जीरो पॉवर्टी कार्ड की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। सासनी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।

Aug 18, 2026 - 22:41
4 Views
Hathras News: आयुष्मान और जीरो पॉवर्टी कार्ड बनाने में लाएं तेजी, सीएमओ ने सासनी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

हाथरस जिले में स्वास्थ्य योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेदप्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी कार्ड और गैर-संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिले के सभी अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के अलावा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी आयुष्मान मित्रों को निर्देश दिए कि वे जीरो पॉवर्टी कार्ड निर्माण के कार्य में तेजी लाएं और तय समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को जोड़ने और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जांच अभियानों को सुचारु रूप से चलाने पर बल दिया गया।

समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया, संस्थागत प्रसव की स्थिति और आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की पड़ताल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

Also Click : Lucknow: कौशल समाधान दिवस में ट्रेनिंग पार्टनर्स से सीधा संवाद, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर योगी सरकार का जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow