Hardoi News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर तक तैयारियों को तेज करने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर के

By INA News Desk
Sep 15, 2026 - 20:25
3 Views
Hardoi News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर तक तैयारियों को तेज करने पर जोर

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर के पंचायत सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं शिक्षक चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक नितिन मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री अंकित चंदेल तथा एमएलसी उमेश द्विवेदी की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में संगठन की भूमिका, चुनावी रणनीति तथा बूथ एवं मंडल स्तर पर तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां सौंपते हुए तय रणनीति को धरातल पर उतारने का आह्वान किया गया।

क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी विजय का लक्ष्य प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज शिक्षा, ज्ञान, शोध तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है। भाजपा इन वर्गों की अपेक्षाओं, सुझावों और समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समझने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षकों, स्नातकों एवं युवा वर्ग के बीच संपर्क बढ़ाने और संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया। बैठक में भाजपा शासनकाल में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं शिक्षक चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक नितिन मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, तकनीक और कौशल विकास को साथ लेकर युवा पीढ़ी को भविष्य की नई चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा, आधुनिक तकनीकी संसाधनों तथा कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

क्षेत्रीय मंत्री अंकित चंदेल ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल शिक्षा का विस्तार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं को ज्ञान, नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाना है। शिक्षक एवं स्नातक समाज इस परिवर्तन का महत्वपूर्ण भागीदार है। पार्टी इस वर्ग के साथ संवाद और सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में मंडल एवं बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क, संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा चुनावी तैयारियों की नियमित समीक्षा पर जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने और चुनावी अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता, अनुशासन और समर्पित कार्यशैली के बल पर भाजपा आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करते हुए चुनावी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव में विजय प्राप्त करने के संकल्प के साथ हुआ।

बैठक में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सत्येंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह प्रीतेश दीक्षित अलका गुप्ता आकाश सिंह सौरभ सिंह शिवराज सिंह, महेंद्र सोनी, जिला मंत्री नीतू चंद्रा सत्यम शुक्ला सीमा बिस्वास अदिति कुशवाहा रितेश गुप्ता निर्देश राजपूत अमरेंद्र अर्कवंशी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता सह कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया आयुष सिंह, कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह आशुतोष बाजपेई, सोशल मीडिया संयोजक अनुराग, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, ऋतुराज त्रिपाठी हर्ष सविता सहित संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थि रहे।

Also Read- Chhatrapati Sambhaji Nagar: iPhone की किस्त को लेकर हुए विवाद में 18 साल के युवक सहित 3 की मौत, इलाके में सनसनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow