Saharanpur: मुठभेड़ में फायरिंग कर भाग रहा बदमाश घायल, खतौली पुलिस की सख्त कार्रवाई। 

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर

Mar 28, 2026 - 10:34
35 Views
Saharanpur: मुठभेड़ में फायरिंग कर भाग रहा बदमाश घायल, खतौली पुलिस की सख्त कार्रवाई। 
खतौली पुलिस द्वारा मुठभेड़ 01 वांछित तथा 10 हजार रुपये के ईनामी गौकश अभियुक्त को किया गया घायल, गिरफ्तार। 

खतौली: अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत , अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली  दिनेश चन्द्र बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा हाईवे एनएच-58 हाईवे से ग्राम सरधन जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति /वाहन की चेकिंग की जा रही थी, तभी ग्राम सरधन की तरफ से एक मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा नजदीक आने पर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से वापस मोडकर ग्राम सरधन की तरफ भागने लगा, परन्तु जल्दबाजी व घबराहट के कारण उक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। जिस पर उक्त व्यक्ति पुलिस टीम से स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ ईख के खेत में की तरफ भागने लगा। 

बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ पुलिस द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म एवं नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश शकील पुत्र बिन्नी घायल हो गया अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर) व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

Also Read- खौफनाक वारदात: साजिश के तहत हत्यारों ने अंजाम दिया खूनी खेल, अंधेरे का फायदा उठाकर नौजवान के सीने में उतारी गोलियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow