Lucknow : ग्राम्य विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 6 सहायक आयुक्तों को मिली जनपदों में तैनाती

नई तैनाती के तहत सौरभ सिंह को इटावा, राम खेलावन को झांसी और ज्ञानेन्द्र सिंह यादव को उन्नाव में खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मारकण्डेय पाण्डेय को सिद्धार्थनगर, विवेक कुमार कटियार

Mar 28, 2026 - 00:14
 0  6
Lucknow : ग्राम्य विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 6 सहायक आयुक्तों को मिली जनपदों में तैनाती

उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों पर मुख्यालय से सम्बद्ध 6 सहायक आयुक्तों को विभिन्न जनपदों में खंड विकास अधिकारी के पदों पर तैनात किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

नई तैनाती के तहत सौरभ सिंह को इटावा, राम खेलावन को झांसी और ज्ञानेन्द्र सिंह यादव को उन्नाव में खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मारकण्डेय पाण्डेय को सिद्धार्थनगर, विवेक कुमार कटियार को सुल्तानपुर और महेश चन्द्र गौड़ को बागपत जनपद में रिक्त पदों पर तैनात किया गया है। मुख्यालय ने इन सभी अधिकारियों को वर्तमान कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया है और उन्हें जल्द से जल्द अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। विशेष सचिव रजनीश चन्द्र की ओर से जारी इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना और प्रशासनिक पकड़ मजबूत करना है।

Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow