Deoband : मंगलौर रोड पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
अचानक शुरू हुई इस चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग रास्ता बदलते नजर आए। कुछ चालकों ने मौके पर ही अपने जरूरी दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई से बचने की कोशिश की। चौकी इं
देवबंद में मंगलौर चौकी इंचार्ज अजब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर वाहनों की सघन चेकिंग की। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और अधूरे कागजात के साथ वाहन चलाने वालों के चालान काटे। कुछ वाहन चालकों को पहली गलती होने पर सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और भविष्य में नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
अचानक शुरू हुई इस चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग रास्ता बदलते नजर आए। कुछ चालकों ने मौके पर ही अपने जरूरी दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई से बचने की कोशिश की। चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की चेकिंग आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगी ताकि लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









