Sitapur : हवन और विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

कार्यक्रम के दौरान दुर्गा अष्टमी पर मां गौरी की भव्य महाआरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक उत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता और अधि

Mar 27, 2026 - 22:10
 0  7
Sitapur : हवन और विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
Sitapur : हवन और विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के खैराबाद नगर स्थित लगभग 200 साल पुराने भूलनपुर के मां गौरी देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन विशाल हवन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों और ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने मां गौरी देवी और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के बाद हवन में आहुतियां दीं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नैमिषारण्य से आए कथा व्यास सुरेश कुमार अवस्थी ने अपने संदेश में कहा कि आज दुनिया में अशांति की मुख्य वजह एक-दूसरे को नीचा दिखाने की भावना है। उन्होंने जोर दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है क्योंकि सभी एक ही परमात्मा का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रेम को हर समस्या का समाधान बताते हुए शांति का मार्ग अपनाने की सीख दी।कार्यक्रम के दौरान दुर्गा अष्टमी पर मां गौरी की भव्य महाआरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक उत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता और अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्त सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र और प्रबंधक अवधेश मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे और आगे भी इस तरह के दिव्य आयोजन जारी रहेंगे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने खुद सेवा कर प्रसाद बांटा, जिससे समाज में सेवा और भाईचारे का संदेश गया।

Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow