Bajpur : गुरतागद्दी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में भव्य समागम का आयोजन

समागम के दौरान उन्होंने मुख्य ग्रंथी और कथा वाचक सोना सिंह, बाबा अमरजीत सिंह, जनरल सिंह, राज सिंह, राजनीत सिंह, जनक सिंह, जीत सिंह, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह, जसपाल सिंह और कृष्ण कुमार समेत उपस्थित

May 10, 2026 - 21:44
13 Views
Bajpur : गुरतागद्दी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में भव्य समागम का आयोजन
Bajpur : गुरतागद्दी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में भव्य समागम का आयोजन

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के ग्राम गोबरा नंबर-8 स्थित चार साहिबजादे गुरुद्वारा साहिब में गुरतागद्दी दिवस के अवसर पर एक विशाल गुरमत समागम आयोजित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश कुमार ने पहुँचकर मत्था टेका और प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।समागम के दौरान उन्होंने मुख्य ग्रंथी और कथा वाचक सोना सिंह, बाबा अमरजीत सिंह, जनरल सिंह, राज सिंह, राजनीत सिंह, जनक सिंह, जीत सिंह, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह, जसपाल सिंह और कृष्ण कुमार समेत उपस्थित संगत से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राजेश कुमार ने कहा कि सिख गुरुओं का त्याग, सेवा और मानवता का संदेश पूरी दुनिया को प्रेम और भाईचारे की राह दिखाता है। उन्होंने समागम में मौजूद श्रद्धालुओं की सेवा भावना, अनुशासन और अटूट आस्था की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow