Bajpur : मातृ दिवस पर भारत विकास परिषद ने निकाली वोकाथन, जुम्बा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम
ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने मां की ममता पर आधारित एक अत्यंत भावुक कर देने वाली प्रस्तुति दी, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को स्मृति चि
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद शाखा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी घाटा मंदिर से वोकाथन के साथ हुई, जो मुख्य बाजार से होते हुए पंत पार्क मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। मातृ शक्ति को समर्पित इस आयोजन में फिट रहने का संदेश दिया गया और प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर जुम्बा का जमकर आनंद लिया।
इस दौरान ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने मां की ममता पर आधारित एक अत्यंत भावुक कर देने वाली प्रस्तुति दी, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का सफल संचालन परिषद की महिला सहभागिता अपूर्वा गर्ग ने किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, सचिव पवन गोयल, गुरमीत सिंह, विपिन गर्ग, रमेश गर्ग और संजय गोयल के साथ ही महिला पतंजलि योग समिति और आर्ट ऑफ लिविंग के योग साधक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उत्सव की भव्यता बढ़ाने के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या राजिंदर कौर काहलो, शीला जोशी, शिवप्यारी पांडे, वंदना तिवारी, कुसुम सैनी, दर्शना गोयल, दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह, राजेश कुमार, गौरव शर्मा और यशपाल राजहंस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा
What's Your Reaction?


