Kanpur : आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को सेवा निगम बोर्ड का लाभ नहीं मिलेगा

कर्मचारी नेताओं ने सांसद को यह भी अवगत कराया की ए टू जेड 2012 में आई सब कुछ लेकर भाग गई।  ईसीएल कंपनी मार्ग प्रकाश विभाग में आई वह भी भाग गई, दीक्षांत कंपनी आई  सूखा गीला कूड़ा घर-घर लेने का

May 10, 2026 - 21:49
 0  2
Kanpur : आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को सेवा निगम बोर्ड का लाभ नहीं मिलेगा
Kanpur : आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को सेवा निगम बोर्ड का लाभ नहीं मिलेगा

कानपुर : संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर का एक प्रतिनिधि मंडल अकबरपुर लोकसभा के  सांसद देवेंद्र सिंह भोले से पुनः मिलकर नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था का ई निविदा के माध्यम से  निजीकरण किया जा रहा है।  जिससे आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को सेवा निगम बोर्ड का लाभ नहीं मिलेगा, की शिकायत किया। सांसद द्वारा रोष व्यक्त किया गया कि अभी तक आप लोगों के प्रकरण का समाधान नहीं  हुआ। तत्काल रूप से आयुक्त कानपुर मंडल से दूरभाष पर वार्ता कर ई निविदा टेंडर को स्थगित करते हुए, नगर निगम सदन में पास कराकर सरकार एवं शासन से अनुमति लिया जाए इसके बाद सरकार/शासन की नीति को दृष्टिगत जेम पोर्टल के माध्यम से पुनः टेंडर आमंत्रित कर सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स सफाई कर्मचारी को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम बोर्ड में प्रदत्त अधिकारों का लाभ दिया जाए।

कर्मचारी नेताओं ने सांसद को यह भी अवगत कराया की ए टू जेड 2012 में आई सब कुछ लेकर भाग गई।  ईसीएल कंपनी मार्ग प्रकाश विभाग में आई वह भी भाग गई, दीक्षांत कंपनी आई  सूखा गीला कूड़ा घर-घर लेने का कार्य करती थी वह कंपनी भी 9 माह का वेतन लेकर भाग गई। अब पूरी सफाई व्यवस्था का निजीकरण कर शहर को बर्बाद करने की साजिश है। प्रदेश के किसी भी नगर निगम में निजीकरण की व्यवस्था नहीं है। केवल सेवा प्रदाता कंपनी ( मानव बल आपूर्ति) के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। इसलिए भी कर्मचारियों में ज्यादा रोष है किसी भी दिन कर्मचारी कार्यवंदी पर उतर सकता है। सांसद  ने अस्वस्थ किया की मंडल आयुक्त को पत्र भेज रहा हूं, उसकी कॉपी  मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी और उस पर समुचित कार्रवाई होगी। सफाई कर्मचारी (वाल्मीकि समाज) के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। ज्ञापन देने में जयपाल सिंह राठौर, रमेश चंद शुक्ला, बृजलाल भारती,रमाकांत मिश्र,धीरज गुप्ता,विनोद रावत, हरिओम वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, कमरुद्दीन,मुन्ना हजारिया,अजीत बाघमार,चौधरी रामगोपाल,सुधाकर मिश्र,उस्मान अली शाह,नीलू निगम अखिलेश सिंह,चमन खन्ना,पिंटू चौधरी,आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow