Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा
परिजनों ने बताया कि गोविंद गांव-गांव जाकर साइकिल से श्रृंगार का सामान बेचते थे और इसी मेहनत से अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे पत्नी और चार छो
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
सवायजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। कनकापुर गांव के रहने वाले गोविंद कुमार अपनी साइकिल से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रूपापुर चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।
परिजनों ने बताया कि गोविंद गांव-गांव जाकर साइकिल से श्रृंगार का सामान बेचते थे और इसी मेहनत से अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Also Click : Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों और माताओं ने बिखेरे जलवे
What's Your Reaction?


