Hardoi : तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से मजदूर की जान गई, ठेकेदार समेत दो घायल
टक्कर लगने के बाद तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उन्नाव-कटरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब शाहजहांपुर के चिलौहटा गांव का रहने वाला मजदूर आदेश अपने ठेकेदार समरपाल के साथ पाइपलाइन का काम खत्म कर पैदल जा रहा था। इसी दौरान सवायजपुर की ओर से आ रहे बुलेट सवार फूल सिंह ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने आदेश को मृत घोषित कर दिया। बुलेट चलाने वाले युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Also Click : Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों और माताओं ने बिखेरे जलवे
What's Your Reaction?


