Kanpur : उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

साथ ही हाईवे पर सुरक्षित यात्रा के नियम, गोल्डन आवर, राहवीर योजना एवं गुड सेमेरिटन प्रावधानों के बारे में अवगत कराते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट

May 9, 2026 - 22:05
 0  5
Kanpur : उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Kanpur : उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

कानपुर, सुगम यातायात योजना (RTC) के अंतर्गत दिनांक 09.05.2026 को विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रमईपुर, थाना बिधनू, कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मंजय सिंह, टीआई समीर ज़ावेद एवं CC Team Highway-34 द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग NH-34 पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा बाइक पर तीन सवारी न बैठाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।साथ ही हाईवे पर सुरक्षित यात्रा के नियम, गोल्डन आवर, राहवीर योजना एवं गुड सेमेरिटन प्रावधानों के बारे में अवगत कराते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें एवं समाज में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

Also Click : Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow