Kanpur : मातृ दिवस पर मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा और सम्मान समारोह आयोजित

समिति ने सभी माताओं को उनके जीवनभर के योगदान के लिए सम्मानित किया और आभार जताया। वक्ताओं ने समाज के निर्माण में मां की भूमिका और उनके महत्व को समझाया। कार्यक्रम का अंत सामूहिक प्रार्थना औ

May 10, 2026 - 21:51
 0  1
Kanpur : मातृ दिवस पर मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा और सम्मान समारोह आयोजित
Kanpur : मातृ दिवस पर मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा और सम्मान समारोह आयोजित

कानपुर के एलएलजेएम मेथोडिस्ट चर्च में महिला समाज सेवा समिति (डब्ल्यूएससीएस) द्वारा मातृ दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम किया गया। चर्च परिसर में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माताओं के प्रति आदर और प्रेम प्रकट करना था। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा, भजन और गीतों का आयोजन हुआ। लखनऊ क्षेत्रीय अध्यक्ष नीना केरेन दास ने बाइबल के वचनों के माध्यम से प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में चर्च की महिलाओं और अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समिति ने सभी माताओं को उनके जीवनभर के योगदान के लिए सम्मानित किया और आभार जताया। वक्ताओं ने समाज के निर्माण में मां की भूमिका और उनके महत्व को समझाया। कार्यक्रम का अंत सामूहिक प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में पास्टर इंचार्ज सुधीर के देओ, अध्यक्ष मोनिका विलियम, उपाध्यक्ष शकुन हेनरी, सचिव नोरिन लाल और कोषाध्यक्ष सुमति किशोर समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow