Kanpur : बेकनगंज पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की जांच में पता चला कि जावेद और उसके साथी गरीब और सीधे-साधे लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। खाता खुलने के बाद ये लोग उन खातों के एटीएम कार्ड, पासबुक और

By INA News Desk
May 10, 2026 - 21:52
52 Views
Kanpur : बेकनगंज पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार
Kanpur : बेकनगंज पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बेकनगंज पुलिस और साइबर टीम ने जमुनिया रोड स्थित एक निर्माणाधीन सरकारी कार्यालय के पास से गिरोह के मुख्य सरगना जावेद को गिरफ्तार किया। जावेद से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके अन्य साथियों दीपक शर्मा, प्रिंस गौतम, युवराज, मोहम्मद असद और लक्ष्यदीप को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग व्यक्तियों के नाम वाली बैंकों की पासबुक बरामद हुई हैं।

पुलिस की जांच में पता चला कि जावेद और उसके साथी गरीब और सीधे-साधे लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। खाता खुलने के बाद ये लोग उन खातों के एटीएम कार्ड, पासबुक और बैंक में दर्ज मोबाइल नंबर वाली सिम अपने कब्जे में ले लेते थे। इन बैंक खातों और सिम कार्डों को गिरोह के सदस्य ऊंचे दामों पर साइबर ठगों को बेच देते थे, जिनका उपयोग अवैध लेन-देन और ठगी के लिए किया जाता था। आरोपियों ने अब तक करीब 20-25 लोगों के खाते खुलवाने की बात स्वीकार की है, जिनमें अरबाज, सलमान, सबीना, अनस और सूफिया जैसे व्यक्तियों के कई खाते शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद मतीन खान, दिनेश कुमार, बिजेंद्र सिंह और उनकी टीम शामिल रही। सभी आरोपियों को पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow