Kanpur : राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के शिविर में शिकायतों का अंबार, सरकारी योजनाओं के लिए भरे गए फॉर्म
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि कई दिव्यांगों ने सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा खत्म होने पर नाराजगी जताई है। इस मुद्दे पर संबंधित विभाग और शासन स्तर पर बातची
कानपुर के शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं के निपटारे के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया। इस शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें सिटी बसों के पास न बनने, दिव्यांगों के साथ होने वाले बुरे व्यवहार, पेंशन, रोजगार के लिए कर्ज और आवास से जुड़ी प्राप्त हुईं। शिविर के दौरान 52 दिव्यांगों ने इलेक्ट्रिक सिटी बसों में मुफ्त यात्रा का पास न बनने की बात कही। वहीं, दूर-दराज से आए 38 अन्य लोगों ने रेलवे कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें दर्ज कराईं।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि कई दिव्यांगों ने सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा खत्म होने पर नाराजगी जताई है। इस मुद्दे पर संबंधित विभाग और शासन स्तर पर बातचीत की जा रही है ताकि जल्द ही मुफ्त यात्रा के आदेश जारी कराए जा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिविर में आए सभी आवेदनों और समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा और सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, गौरव कुमार और रंजीत कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा
What's Your Reaction?


