Kanpur : परेड बाजार को खाली करने के नोटिस के खिलाफ व्यापारियों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूर्व सांसद स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आदर्शों पर चलने वाले सिपाही हैं और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी स्त

By INA News Desk
May 10, 2026 - 22:08
1,005 Views
Kanpur : परेड बाजार को खाली करने के नोटिस के खिलाफ व्यापारियों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
Kanpur : परेड बाजार को खाली करने के नोटिस के खिलाफ व्यापारियों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

कानपुर के ऐतिहासिक परेड रामलीला मैदान स्थित बाजार की दुकानों को खाली करने के नगर निगम के फरमान से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा दो दिन के भीतर दुकानें खाली न करने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी गई है, जिससे हजारों दुकानदार भयभीत हैं। इसके विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आशंका जताई कि इस कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी।

जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूर्व सांसद स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आदर्शों पर चलने वाले सिपाही हैं और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ेंगे। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने आश्वासन दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो प्रदेश के सभी 80 जिलों का संगठन इस लड़ाई में साथ खड़ा होगा और बात लखनऊ सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

युवा जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि जरूरत पड़ने पर परेड से नगर निगम और फिर लखनऊ तक पैदल शांति मार्च निकाला जाएगा। इस प्रदर्शन में रामेश्वर गुप्ता, लाला भैया, सुनील बजाज, कृपा शंकर त्रिवेदी, महेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, संतोष शर्मा, साहब रिजवी, कामिल अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow