Hardoi : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को दी गई सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी
वहीं सुरसा थाने के ग्राम ढोलिया में महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा और महिला आरक्षी शीलू ने नारी वंदन कार्यक्रम की वीडियो क्लिप दिखाई। पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके
हरदोई जिले में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर व सुरक्षित बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। कोतवाली शहर पुलिस की महिला आरक्षी पूजा तिवारी, फूलकली और मनजीत कौर ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1076, 1098, 112 और 1930 के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वाले पंपलेट भी बांटे गए। टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए और किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर सूचना देने की सलाह दी।
वहीं सुरसा थाने के ग्राम ढोलिया में महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा और महिला आरक्षी शीलू ने नारी वंदन कार्यक्रम की वीडियो क्लिप दिखाई। पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के रास्ते बताए। महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबरों का उपयोग कर पुलिस की मदद ले सकती हैं। साइबर फ्रॉड के प्रति भी महिलाओं को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया ताकि वे अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रख सकें।
Also Click : Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर
What's Your Reaction?









