Hardoi : हरदोई पुलिस कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
अपर पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के
हरदोई जिले के पुलिस कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े ही सम्मान और सादगी के साथ मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें फूल चढ़ाकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान निर्माता के महान योगदान को याद किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और देश को एक मजबूत संविधान दिया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए न्याय व समानता के रास्ते पर चलकर ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
श्रद्धांजलि सभा में पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं में तैनात कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-एक कर बाबा साहब को नमन किया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के संदेश को पुलिस बल के बीच फैलाना और उनके आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में उतारना रहा। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और गरिमा बनी रही।
Also Click : Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर
What's Your Reaction?









