Hardoi : सोशल मीडिया पर महिला थाना से जुड़े मामले पर पुलिस ने दी जानकारी, काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह की

महिला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर दोनों पक्षों, पति और पत्नी, की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली। वर्तमान में पीड़ि

Aug 17, 2025 - 21:29
 0  32
Hardoi : सोशल मीडिया पर महिला थाना से जुड़े मामले पर पुलिस ने दी जानकारी, काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह की
सोशल मीडिया पर महिला थाना से जुड़े मामले पर पुलिस ने दी जानकारी

कुछ सोशल मीडिया मंचों पर हरदोई के महिला थाना से संबंधित एक खबर प्रसारित हो रही थी। इसमें पीड़िता सबीना बानो, पत्नी सलमान, निवासी ग्राम कोरिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई, हाल पता ग्राम महरी, थाना बघौली, जनपद हरदोई, ने अपने पति सलमान, पुत्र अशफाक, पर गाली-गलौज, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस संबंध में महिला थाना, हरदोई में शिकायत दर्ज की थी।

महिला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर दोनों पक्षों, पति और पत्नी, की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली। वर्तमान में पीड़िता सबीना बानो अपने पति सलमान के साथ अपनी ससुराल में सुखपूर्वक रह रही हैं।

महिला थाना पुलिस जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायकों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान करती है। थाने पर आने वाले लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार शिष्ट और शालीन होता है। सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Also Click : Hardoi : साण्डी में बच्चों के लिए विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने बालीवाल और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow