Saharanpur : अकीदत-ओ-अहतराम के साथ मनाया गया हज़रत नौगज़ा पीर का 98वां सालाना उर्स-ए-मुबारक

हज़रत मौहम्मद अहमद शाह नौगज़ा पीर की पवित्र दरगाह पर गद्दीनशीं सैय्यद ज़मुर्रद हुसैन एवं नायब गद्दीनसीं सैय्यद मुकर्रम हुसैन द्वारा चादरखानी पूरी श्रद्धा व अकीदत के साथ की गई। नौगज़ा पीर के 98वें उर्स मुबारक में दूरदराज

Apr 23, 2026 - 23:55
44 Views
Saharanpur : अकीदत-ओ-अहतराम के साथ मनाया गया हज़रत नौगज़ा पीर का 98वां सालाना उर्स-ए-मुबारक
Saharanpur : अकीदत-ओ-अहतराम के साथ मनाया गया हज़रत नौगज़ा पीर का 98वां सालाना उर्स-ए-मुबारक

सहारनपुर। आल इन्डिया सूफिज़म शान-ए-हिन्द की जानिब से शिवालिक पर्वत मालाओं के बीच बसे बादशाही बाग में हज़रत मौहम्मद अहमद शाह का 98वां सालाना उर्स पूरी अकीदत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हज़रत मौहम्मद अहमद शाह नौगज़ा पीर की पवित्र दरगाह पर उर्स मुबारक का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय राणा व कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के प्रतिनिधि हमजा मसूद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया तथा जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता रामू चैधरी ने शम्मा रोशन की।हज़रत मौहम्मद अहमद शाह नौगज़ा पीर की पवित्र दरगाह पर गद्दीनशीं सैय्यद ज़मुर्रद हुसैन एवं नायब गद्दीनसीं सैय्यद मुकर्रम हुसैन द्वारा चादरखानी पूरी श्रद्धा व अकीदत के साथ की गई। नौगज़ा पीर के 98वें उर्स मुबारक में दूरदराज में पहुंचे श्रद्धालुओं व अकीदत मंदों को लंगर का प्रसाद भी वितरित किया गया। प्रातः स्मर्णीय नौगज़ा पीर बाबा के उर्स मुबारक में पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के अनेकों जिलों से आये अकीदत-मंदों व श्रद्धालुओं ने कुल-शरीफ पढ़ा और देश, दुनिया व कौम की सलामती, खैरियत व रहमत की दुहाई की।

उर्स मुबारक में उत्तराखंड के कव्वालों की छः पार्टियों ने दिलकश अंदाज में एक से बढकर एक कव्वाली पेश की जबकि रुडकी से आयी हसीन व शौकीन साबरी की जोड़ी ने बेहतर अंदाज में अपना कलाम पेश कर श्रोताओं की खूब वाह-वाही बटोरी। बेहट नगर पंचायत के अध्यक्ष अब्दुल रहमान सालू, सैय्यद गुड्डू पीरज़ादा, पत्रकार जावेद सिद्दीकी खलीफा, सैय्यद उमर हुसैन, सैय्यद जाहिद हुसैन, आसिफ साबरी, सैय्यद इंतजार हुसैन, सैय्यद उवैद एवं सैय्यद अलीशान उर्स मुबारक में मुख्य रूप से अकीदत-मंदों की खिदमत में मुस्तैद रहे।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow