Deoband : देवबंद पुलिस ने जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक शिवम कुमार और उनकी टीम ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति पर पहले भी अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सहारनपुर एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जिले से बाहर निकाले गए एक अपराधी को देवबंद से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फैजान के रूप में हुई है, जो मोहल्ला अब्दुल हक का निवासी है। प्रशासन ने उसे छह महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया था, लेकिन वह इस आदेश का उल्लंघन कर चुपके से यहीं रह रहा था।
चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक शिवम कुमार और उनकी टीम ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति पर पहले भी अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में मुख्य रूप से कमलेश यादव और अमित ढाका शामिल रहे। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है और पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









