Sitapur : पचास ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद स्मैक के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह और अ

By INA News Desk
Mar 27, 2026 - 22:06
31 Views
Sitapur : पचास ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
Sitapur : पचास ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चौका नदी के कितुरी घाट पुल के पास से इन संदिग्धों को दबोचा, जिनके पास से पचास ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस्माइल, चन्द्रिका प्रसाद और छैल बिहारी उर्फ सूरज के रूप में हुई है। इनमें से इस्माइल रामपुर मथुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये तीनों पुराने अपराधी हैं और इन पर पहले भी चोरी और नकबजनी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बरामद स्मैक के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने इस सफलता को अंजाम दिया।

Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow