Sitapur : पेट्रोल-डीजल की कमी सिर्फ अफवाह, स्टॉक करने वालों पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई
स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि पेट्रोल और डीजल केवल वाहनों की टंकी में ही भरा जाएगा। डिब्बों या ड्रमों में तेल देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक ते
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही गलत खबरों के बीच जिलाधिकारी राजा गणपति आर और जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने खुद मैदान में उतरकर मोर्चा संभाल लिया। कसरैला सहित कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर प्रशासन ने साफ कर दिया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। जांच के दौरान पाया गया कि शाहजहांपुर डिपो से तेल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। छुट्टी होने के कारण टैंकरों के आने-जाने में थोड़ी देरी जरूर हुई थी, जिसे कुछ लोगों ने किल्लत बताकर अफवाह फैला दी।
स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि पेट्रोल और डीजल केवल वाहनों की टंकी में ही भरा जाएगा। डिब्बों या ड्रमों में तेल देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक तेल जमा करते या नियमों की अनदेखी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा तेल जमा न करें। अब टैंकर लगातार पंपों पर पहुंच रहे हैं और हालात पूरी तरह सामान्य हैं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि व्यवस्था बनी रहे।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









