Lucknow : पृथ्वीराज चौहान का वीरतापूर्ण जीवन युवाओं के लिए सीख- ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा
मंत्री ने समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर हमें मजबूत बनना चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि जनता को बहकाने और ठगने वाले लोगों से बचकर रहने की जरूरत है। समाज जब जा
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ जिले के इब्राहिमाबाद, सूरजपुर में आयोजित पृथ्वीराज चौहान जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन साहस और देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने अंतिम समय तक विदेशी हमलावरों से मुकाबला किया और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। उनका संघर्ष आज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की शक्ति देता है।
मंत्री ने समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर हमें मजबूत बनना चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि जनता को बहकाने और ठगने वाले लोगों से बचकर रहने की जरूरत है। समाज जब जागरूक होगा, तभी असली विकास जमीन पर दिखाई देगा।
क्षेत्र के विकास पर बात करते हुए उन्होंने भरोसा दिया कि मऊ के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। जनहित की योजनाओं का फायदा हर जरूरतमंद तक पहुँचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस मौके पर समाज के कई जिम्मेदार लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस
What's Your Reaction?









