Santkabirnagar : पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब संदिग्धों की तलाश कर रही थी, तभी अकरम हुसैन पुलि
संतकबीरनगर जिले की दुधारा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अकरम हुसैन उर्फ शाहखर के रूप में हुई है, जो बेलहरकला थाना क्षेत्र के परासी गंगवरिया का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब संदिग्धों की तलाश कर रही थी, तभी अकरम हुसैन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध पहले से ही मारपीट, अवैध हथियार रखने और नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सरस्त्रत प्रसाद, कांस्टेबल सोनू यादव और अरविंद गौड़ शामिल रहे। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहाँ से लाया था और इसे किसे बेचने वाला था।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









